Suzuki E Sky EV होगी Launch, शुरू हो गई तैयारी, कैसी होंगी खूबियां?

Suzuki E Sky EV को जापान में Launch करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसको कौन सी खूबियों के साथ कितनी Range के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। क्‍या इस ईवी को इंडिया में भी लॉन्‍च किया जा सकता है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Suzuki E Sky EV Launch होगी

सुजुकी जापान में अपनी नई इलेक्‍ट्रिक कार को लॉन्‍च करने जा रही है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और अब इस कार को अगले महीने लॉन्‍च कर दिया जाएगा। यह सुजुकी की पहली छोटी इलेक्‍ट्रिक कार होगी, जिसे जापान में सबसे पहले लॉन्‍च किया जा रहा है।

कैसी होंगी खूबियां

मेकर ने अभी पूरी डिटेल तो नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस कार को मिनी इलेक्‍ट्रिक कार सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। जो सीधे सीधे उन लोगों को टार्गेट करेगी, जो शहर में ही सबसे ज्‍यादा ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में इस कार को 3395 एमएम लंबा, 1475 एमएम चौड़ा, 1625 एमएम ऊंचा बनाया जाएगा। इसका टर्निंग रेडियस भी 4.4 मीटर होगा।

कितनी होगी Range

सुजुकी जापान में इस कार को 26 kWh की बैटरी के साथ लॉन्‍च करेगी। जो इस कार को 310 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकती है। इसमें एलएफपी बैटरी का यूज किया जाएगा, जो इसे काफी सेफ टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर करने का काम करेगी।

कब हो रही लॉन्‍च?

जापान में इस कार को ऑफिशियली 16 November 2026 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। और तभी से इसकी सेल्‍स को भी शुरू किया जाएगा। लॉन्‍च के टाइम पर ही इसकी प्राइज की डिटेल भी सामने आएगी।

क्‍या इंडिया आएगी?

सुजुकी ग्‍लोबल कार मेकर है जो कई कंट्रीज में अपनी कारों को ऑफर करती है। इंडिया में भी Maruti Suzuki कई कारों को लाती है। लेकिन इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में ई-स्‍काई को पहले जापान में लाया जाएगा। इसके बाद ही इसे इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है। पर अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं आई है। ऐसा भी हो सकता है कि इस कार को February 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में भी शोकेस किया जाए। जहां पर इसका रिस्‍पांस देखने के बाद मारुति की ओर से इसे 2027 या 2028 में इंडिया में भी ऑफर कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- छोटी कारों के लिए है Hybrid Engine देने का प्‍लान, Suzuki कर रही कम माइलेज की छुट्टी करने की तैयारी