ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा एसयूवी में से एक Maruti Grand Vitara की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट को 18.58 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Grand Vitara Strong Hybrid खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट को भी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये तक की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹26,100 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदकर घर लाने के लिए पांच लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद SUV की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 16.43 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। एसयूवी की ऑन रोड Price 21.43 लाख रुपये में करीब 1.85 लाख रुपये आरटीओ और करीब 81 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 26,100 रुपये (Maruti Grand Vitara EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Grand Vitara है देश की सबसे पसंदीदा SUV में से एक?
Maruti Grand Vitara को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसको सामान्य हाइब्रिड तकनीक के साथ सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में लाई है। कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज के साथ फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स जैसे कई कारणों से इसे इंडिया की पसंदीदा SUV में से एक बनाता है।
Maruti Grand Vitara के फीचर्स की जानकारी
मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी में 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, डिजिटल इस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, ब्लैक इंटीरियर के साथ शैंपेन गोल्ड एसेंट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी स्टॉप लैंप, हेड-अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, 6 एयरबैग, एबीएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ट्रिम में 45 लीटर फ्यूल टैंक के साथ 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mahindra XEV 9e: इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?
Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV
MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?
Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?













Leave a Reply