Loan Fraud Alert: आज के समय में ऑनलाइन ठगी काफी बढ़ गई है और जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। कभी कोई वायरस भेजकर तो कभी अपनी बातों में फंसाकर तो कभी क्रेडिट कार्ड के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसी ही एक ठगी लोन के नाम पर भी होती है।
हम जैसे लोग इन लोन को असली का मानकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारी जीवन भर की मेहनत की कमाई को गंवाने के लिए काफी होती है। इसलिए जान लें कि आपको किन बातों पर यकीन नहीं करना है क्या चीजें नहीं करनी है जिससे आप लोन के नाम पर होने वाली ठगी का शिकार होने से बच सकें।
न करें ये गलतियां:-
पहली गलती
आपके पास लोन दिलाने के नाम पर कोई ईमेल आ सकता है जिसमें कोई लिंक हो सकता है या फिर आपके मोबाइल पर मैसेज में भी ऐसा ही लिंक भेजा जा सकता है जिसमें कहा जाता है कि लोन अप्रूव्ड हो चुका है पैसे अकाउंट में लेने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ऐसी गलती भूलकर भी न करें, वरना लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपके साथ ठगी भी।
दूसरी गलती
एक चीज का हमेशा ध्यान रखें कि अगर आपके पास लोन के लिए कोई मैसेज, कॉल, ईमेल या सोशल मीडिया आदि पर कोई भी संपर्क कर रहा है, तो इनकी जांच जरूर करें। इसके लिए आप अपने बैंक से सीधे तौर पर संपर्क करें जहां से आपको पता चल जाएगा कि ये फेक हैं या असली। बस ध्यान रहे कि बिना जांच के कोई जानकारी शेयर न करें और नहीं कहीं पर क्लिक करें।
तीसरी गलती
देखने में आता है कि जब लोगों को लोन की जरूरत होती है तो वो कई ऐसी एप के जरिए लोन लेने की कोशिश करते हैं, जिनका ये नहीं पता होता कि ये सही हैं या फेक। किसी भी एप की जगह सीधे अपने बैंक से लोन के लिए बात करें या बैंक की आधिकारिक एप के जरिए लोन अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि ये एप फेक भी हो सकती हैं या आपका डाटा तक चुरा सकती हैं।
चौथी गलती
कई ठगी ऐसी हैं जो एक ओटीपी के जरिए हो सकती हैं क्योंकि आपके खाते से पैसे निकालने के लिए एक ओटीपी काफी हो सकता है। इसलिए अगर कोई आपको लोन दिलाने के नाम पर कॉल करे और फिर आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को मांगे, तो पहले ओटीपी की जांच करें कि ये ओटीपी किस लिए आया है। ध्यान रखें कि किसी को भी ओटीपी शेयर करने से बचना चाहिए, वरना ठगी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन












Leave a Reply