Gold Silver Price Crash: सोना और चांदी दोनों मेटल में भारी गिरावट, आज कितना पहुंच गया दाम

Gold Silver Price
Gold Silver Price PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Gold और Silver में आई गिरावट।
सोने में 5 हजार रुपये की गिरावट।
चांदी 9 हजार रुपये तक सस्‍ती हुई।

Gold Silver Price Crash: सोना और चांदी दोनों ही मेटल की प्राइज में आज भारी गिरावट दर्ज हुई है। ग्‍लोबल से लेकर लोकल बाजार में आज सोने और चांदी का क्‍या दाम है। इनकी कीमत में कितनी‍ गिरावट आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Gold Silver Price Crash हुआ

इंडिया के साथ ही ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल मार्केट Comex में शुक्रवार को सोने और चांदी जैसे मेटल की कीमत में काफी तेज गिरावट देखी गई है।

कितनी हुई गिरावट

सोने की बात करें तो इसकी कीमत में Comex में 4.35% तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद यह 3525 डॉलर प्रति औंस के आस पास ट्रेड करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में 7.11% तक की गिरावट आ गई है। जिसके बाद चांदी 41.250 डॉलर प्रति औंस के आस पास ट्रेड करती हुई दिखाई दे रही है।

इंडिया में भी कम हुई कीमत

ग्‍लोबल मार्केट के अलावा अगर इंडियन मार्केट की बात की जाए तो यहां पर भी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना सस्‍ता होने के बाद 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर आ चुका है। वहीं चांदी की बात करें तो इसका दाम भी 1.48 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आस पास आ चुकी है।

MCX पर सोने और चांदी में दिखी गिरावट

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज में दिसंबर की डिलीवरी पर सोने का भाव 5 हजार रुपये तक कम हो चुका है। जिसके बाद इसकी कीमत 122430 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है। सोने के अलावा अगर चांदी की बात की जाए तो इसकी कीमत भी 9058 रुपये तक कम होने के बाद 148424 रुपये प्रति किलोग्राम के आस पास चल रही है।

18 और 22 कैरेट का क्‍या है दाम

बाजार में 24 कैरेट के अलावा अगर 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत की बात की जाए तो 22 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 112653 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ चुकी है। वहीं 18 कैरेट गोल्‍ड को 92430 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सोने के अलावा चांदी भी 148730 रुपये के आस पास ट्रेड करती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Bridgestone: इंडिया में तैयार कर रही है नई पीढ़ी के डीलर पार्टनर, IIM अहमदाबाद का मिला सहयोग