MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?

MG Windsor EV
MG Windsor EV PC- MG India

खबर की मुख्‍य बातें

MG Windsor EV को मिलेगा Facelift।
2027 में आ सकता है फेसलिफ्ट।
बढ़ जाएगी रेंज और मिलेंगे नए फीचर्स।

MG Windsor EV: कार मेकर एमजी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में विंडसर को ऑफर करती है। कंपनी अब जल्‍द ही इसके Facelift को ला सकती है। इसमें कौन से Features मिलेंगे। कितनी Range मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Windsor EV को मिलेगा Facelift

एमजी विंडसर ईवी इंडिया में सबसे ज्‍यादा बिकने वाली इलेक्‍ट्रिक कार है। अब कंपनी इस कार का जल्‍द ही फेसलिफ्ट लॉन्‍च कर सकती है। लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

कब हुई थी Launch?

एमजी ने विंडसर को इंडियन मार्केट में September 2024 में लॉन्‍च किया था। तभी से यह ईवी लगातार ईवी सेगमेंट की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार है। तब से अब तक इसकी 80 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की सेल हो चुकी है।

Facelift में क्‍या मिलेगा

माना जा रहा है कि विंडसर फेसलिफ्ट के अंदर कंपनी एक्‍सटीरियर में कई बड़े चेंज कर सकती है। इसी के साथ इसमें नए डिजाइन वाले हेडलैंप, टेललैंप, 18 इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील, पावर्ड टेलगेट को दिया जा सकता है। इंटीरियर में भी नया डिजाइन, मसाज फंक्‍शन, रियर वेंटिले‍शन, नए फीचर्स को एडऑन किया जा सकता है।

बढ़ जाएगी Range

एमजी विंडसर फेसलिफ्ट में मेकर 61 KWh की बैटरीपैक को अपग्रेड कर सकती है। जिससे इसको सिंगल चार्ज में 500KM से ज्‍यादा की रेंज मिल पाएगी। अभी इसमें 38 kWh और 52.9 kWh की बैटरी के ऑप्‍शन मिलते हैं। जिनसे इसको 332 से 449 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। ज्‍यादा बड़ी बैटरी की वजह से इसकी प्राइज भी बढ़ सकती है और ऐसा भी हो सकता है कि इसे Windsor, Windsor Pro से आगे नए वेरिएंट्स के ऑप्‍शन में दिया जाए।

कब होगी लॉन्‍च?

एमजी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह इस ईवी के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस ईवी के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 2027 में लाया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि एमजी की ओर से इसे February 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में शोकेस कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- Top EV Car Brands: जनवरी से अक्‍टूबर के बीच Tata, Mahindra और JSW MG में छिड़ी नंबर-2 की जंग; जानिए Top 5 में किसने जमाया कब्ज़ा?

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।