Mahindra XEV 9e: इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?

Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e PC-autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Mahindra XEV 9e को मिलेगी नई सीरीज।
Sporteq सीरीज के साथ आएगी एसयूवी।
दिसंबर में लॉन्‍च हो सकती है नई सीरीज।

Mahindra XEV 9e को अब Sporteq सीरीज के साथ Launch करने की तैयारी है। इसमें कौन से चेंज होंगे। कैसे Features मिल सकते हैं। कब इसे ऑफर किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XEV 9e को मिलेगी Sporteq सीरीज

इंडियन मार्केट में महिंद्रा की ओर से XEV 9e को नई सीरीज के साथ ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी इस एसयूवी को Sporteq सीरीज के साथ ला सकती है जिस तरह से Mahindra BE 6 को भी ऑफर किया जा चुका है।

कब होगी Launch?

महिंद्रा ने ऑफिशियली तो नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि नई सीरीज को इंडियन मार्केट में 2027 के शुरू में लाया जा सकता है। ऐसी भी उम्‍मीद है कि इसे Bharat Mobility 2027 में लॉन्‍च किया जा सकता है।

क्‍या होगी खासियत

स्‍पोर्टेक सीरीज में कई कॉस्‍मैटिक चेंज हो सकते हैं, जिसमें एक्‍स्‍ट्रा पेंट फिनिश, नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ फीचर्स, नया इंटरफेस, नई इंटीरियर थीम के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मैकेनिकली कोई बड़ा चेंज नहीं होगा।

कितनी मिलती है Range

कंपनी इस एसयूवी में 59 और 79 KWh बैटरीपैक के ऑप्‍शन देती है। जिससे इसको 522 से 656 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर से एसयूवी को 170 से 210 किलोवाट की पावर के साथ 380 न्‍यूटन मीटर तक का टॉर्क मिलता है। इसमें रीजनरेशन के भी कई लेवल मिलते हैं। एसयूवी की बैटरी को 20 से 80% तक चार्ज करने में 20 मिनट तक लग जाते हैं।

कितनी है लंबी-चौड़ी

महिंद्रा की यह एसयूवी 4789 एमएम लंबी है। इसकी चौड़ाई 1907 एमएम, ऊंचाई 1694 एमएम और व्‍हीलबेस 2775 एमएम है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 207 एमएम है। इसमें 663 लीटर का बूट स्‍पेस मिलता है साथ में 150 लीटर का फ्रंट स्‍टोरेज भी मिलता है। एसयूवी में 16 स्‍पीकर वाला Harman Cardon का म्‍यूजिक सिस्‍टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS जैसे फीचर्स भी इसमें दिए जाते हैं।

कितनी होगी Price

अभी इस एसयूवी को इंडिया में 21.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है। लेकिन नए एडिशन के लिए कस्‍टमर्स को थोड़ी ज्‍यादा कॉस्‍ट देनी होगी।

यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S: बनी भारत की पहली सबसे सेफ 7-सीटर SUV; Bharat NCAP के Crash Test में मिले कितने स्टार?