Battery optimization – Mobile Battery Tips: आज के इस समय में लगभग हर किसी के हाथ में मोबाइल नहीं बल्कि, स्मार्टफोन है। इसके पीछे दो कारण है मोबाइल की बढ़ती जरूरत और कम दाम में भी मोबाइल का मिल जाना। जब भी हम कोई मोबाइल खरीदते हैं तो इसमें कई चीजें और फीचर देखते हैं जिसमें लोग बैटरी का बड़ा ध्यान रखते हैं ताकि आगे बैटरी की दिक्कत न हो। बावजूद इसके कुछ समय बाद लोगों के मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। आप इस कुछ तरीकों से रोक सकते हैं जिससे आपके मोबाइल की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है।
Battery optimization- इन तरीकों से चल सकती है बैटरी लंबे समय तक:-
Battery optimization टिप्स नंबर 1
अगर आप चाहते हैं कि आपके मोबाइल की बैटरी लंबे समय तक चले तो आपको अपने मोबाइल को वाइब्रेट मोड पर रखने की आदत को बदल लेना चाहिए। वाइब्रेट मोड मोबाइल की ज्यादा बैटरी की खपत करता है जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। इसलिए लंबे समय तक बैटरी चले इसके लिए आपको वाइब्रेट मोड से मोबाइल को हटाना होता है।
नंबर 2
हमारे मोबाइल में कई तरह के फीचर्स होते हैं जिनका हम शायद इस्तेमाल भी नहीं करते या कभी एक बार किया होता है और इसके बाद ये ऑन ही रहते हैं। ऐसे में ये फीचर्स मोबाइल की बैटरी ज्यादा खर्च करते हैं। जैसे, ब्लूटूथ, जीपीएस आदि। इसलिए इनका यूज न होने पर इन्हें बंद कर दें।
नंबर 3
मोबाइल मौजूद विजेट्स भी काफी बैटरी खर्च करते हैं। भले ही ये विजेट हमें कई जरूरी जानकारी देते हैं, लेकिन कई गैर-जरूरी भी होते हैं। इसमें कैलेंडर, मैसम, सर्च बॉक्स आदि शामिल हैं। बैटरी तेजी से ड्रेन न हो इसके लिए आप इन्हें हटा सकते हैं।
नंबर 4
हमारे मोबाइल में कई तरह की एप होती हैं। जैसे, गेमिंग एप, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई एप आदि। पर कई बार हम किसी एप का इस्तेमाल भी नहीं करते, लेकिन एक बार ओपन करने की वजह से ये एप बैकग्राउंड में चलती रहती है और यकीन मानिए ये एप भी आपकी बैटरी खर्च करती हैं। इसलिए बैकग्राउंड में चल रही एप्स को बंद करना न भूलें, ताकि बैटरी लंबी चल सके।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply