HomeAutomobilesMaruti Suzuki Ignis के लिए क्यों जारी हुआ इमरजेंसी Recall? किस पुर्जे...

Maruti Suzuki Ignis के लिए क्यों जारी हुआ इमरजेंसी Recall? किस पुर्जे के खराब होने से बढ़ सकता है खतरा!

Maruti Suzuki Ignis में खराबी मिलने के बाद अब इमरजेंसी Recall को जारी किया गया है। इस कार में क्‍या खराबी मिली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Suzuki Ignis में खराबी मिलने के बाद अब इमरजेंसी Recall को जारी किया गया है। इस कार में क्‍या खराबी मिली है। अब कस्‍टमर्स को क्‍या करना होगा। कितनी यूनिट्स में खराबी की जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Suzuki Ignis के लिए Recall जारी हुआ

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मारुति ने बंद हो चुकी कार इग्निस के लिए अब रिकॉल को जारी किया है। लेकिन इस पर मेकर ने कोई भी ऑफिशियली स्‍टेटमेंट नहीं दी है।

क्‍यों जारी किया Recall

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार के लिए रिकॉल को इसलिए बुलाया गया है क्‍योंकि इसके पार्किंग सेंसर में खराबी की जानकारी सामने आई है। कई शिकायतों में कहा गया है कि अक्‍सर कार के सेंसर काम करना बंद कर देते हैं, जिस वजह से कस्‍टमर्स को कार पार्क करने में परेशानी हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए मेकर ने कारों को वापस बुलाया है।

कितनी कारें बुलाई

जिन रिपोर्ट्स में रिकॉल की जानकारी दी जा रही है, उनमें यह नहीं बताया गया है कि इस कार की कितनी यूनिट्स में खराबी मिली है। साथ में इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि जिन कारों में खराबी मिली है उनको कब से कब तक बनाया गया है।

बंद हो चुकी कार

इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी ने इग्निस को करीब 2 महीने पहले ही बंद कर दिया था। मेकर की नेक्‍सा वेबसाइट पर भी इस कार की कोई डिटेल नहीं है।

बिना खर्च होगा सही

जब भी कोई मेकर अपनी कार के लिए रिकॉल बुलाती है तो उस कार को सर्विस सेंटर ले जाने के बाद कस्‍टमर को कोई भी चार्ज नहीं देना होता है। ऐसी कारों को जिस खराबी की वजह से सर्विस सेंटर ले जाया जाता है वहां पर उसे बिना पैसे लिए बदला जाता है। ज्‍यादातर मामलों में मेकर ही कस्‍टमर्स को इसकी जानकारी देते हैं कि उनको अपनी कार को कब और किस सर्विस सेंटर पर ले जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular