PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Release Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक योजना की 20 किस्त जारी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- WhatsApp Wedding Card Fraud: व्हाट्सएप पर आया है शादी का कार्ड तो न करें क्लिक, वरना खाते से निकल जाएंगे पैसे, जानें कैसे बचें
वहीं, इस बार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। ये लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होता है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है।
कब आई थी 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी हुई थी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था।
इस किस्त का लाभ 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला था। ऐसे ही इस बार अब 21वीं किस्त जारी होनी है और ये लाभ भी करोड़ों किसानों को मिल सकता है।
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई और फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में। ठीक इसी तरह इससे पहले भी कई किस्त ऐसे ही चार महीने के अंतराल पर जारी हुई।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: आपको मिलेगी 21वीं किस्त या नहीं? ऐसे जान सकते हैं आप
इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर-दिसंबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि इसी महीने में ये 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply