HomeAutomobilesMitsubishi Pajero फिर दहाड़ेगी; क्या नई तकनीक और दमदार इंजन के साथ...

Mitsubishi Pajero फिर दहाड़ेगी; क्या नई तकनीक और दमदार इंजन के साथ छीन लेगी फॉर्च्यूनर का ताज?

Mitsubishi Pajero फिर से लौट रही है। इस बार मेकर ने क्‍या डिटेल सोशल मीडिया पर दी है। इससे Toyota Fortuner को कैसे खतरा हो सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mitsubishi Pajero एसयूवी अपने नाम के साथ अपने काम के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती थी। मेकर ने इस बेहद ताकतवर एसयूवी को कुछ साल पहले बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से यह ब्रॉन्‍ड लौट रहा है। मेकर ने इस पर और क्‍या डिटेल सोशल मी‍डिया पर शेयर की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

फिर लौटेगी Mitsubishi Pajero

मित्‍सुबिशी पजेरो को ग्‍लोबल मार्केट के साथ ही इंडियन मार्केट में फिर से लाने का एलान को गया है। मेकर ने इस एसयूवी की वापसी का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया है।

Instagram पर ऐसे किया एलान

मेकर ने इंस्‍टाग्राम पर एलान किया है कि वह Pajero और Montero को फिर से ला रही है। यह दोनों फिर से नया चैप्‍टर लिखने की तैयारी कर रहे हैं।

आ सकती हैं 2 एसयूवी

मित्‍सुबिशी ने बताया है कि वह आने वाले टाइम में 2 नई एसयूवी को पजेरो ब्रॉन्‍ड के नाम के साथ ला सकती है जिनमें ऑफ रोडिंग के साथ ही डी सेगमेंट एसयूवी की सभी खूबियों को दिया जाएगा।

2031 तक का दिया रोडमैप

मित्‍सुबिशी ने ग्‍लोबल मार्केट को ध्‍यान में रखते हुए 2031 तक के रोडमैप की डिटेल दी है। जिसमें कम से कम 13 एसयूवी को मेकर ला रही है। इन सभी में पजेरो नाम से भी एसयूवी को रखा गया है जो मोंटेरो नाम से भी आ सकती है। साथ में मेकर कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी, पिक-अप ट्रक, स्‍मॉल एसयूवी, मिनीवैन, न्‍यू एक्‍सपेंडर, इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के साथ कई मॉडल्‍स ला रही है।

बढ़ जाएगी Toyota Fortuner की परेशानी

इंडिया के साथ ही कई देशों में टोयोटा अपनी फॉर्च्‍यूनर को भी ऑफ रोड और टफ एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। ऐसे में जब मित्‍सुबिशी ने पजेरो की वापसी का एलान कर ही दिया है तो फिर इससे टोयोटा की एसयूवी की परेशानी का बढ़ना तय होगा।

यह भी पढ़ें- Ludhiana वालों के लिए Air India का ‘स्पेशल गिफ्ट’; Delhi से उड़ानें शुरू, ऐसा है Time Table

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular