HomeAutomobilesNissan Tekton के दूसरे कड़क टीज़र ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी; Baby...

Nissan Tekton के दूसरे कड़क टीज़र ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी; Baby Patrol जैसे लुक के साथ कब हो रही Launch!

Nissan Tekton के Launch से पहले इसका दूसरा टीजर भी आ चुका है। जिसमें एसयूवी के Front Looks को साफ साफ दिखा दिया है। इसमें क्‍या डिटेल मिली हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Tekton के Launch से पहले इसका दूसरा टीजर भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस टीजर में एसयूवी के Front Looks को साफ साफ दिखाया गया है। इसमें क्‍या डिटेल मिली हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Nissan Tekton का आया दूसरा टीजर

निसान ने इंडिया में टेक्‍टॉन एसयूवी के साथ मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। लॉन्‍च से पहले ही इंटरनेट पर इसके दूसरे टीजर ने धूम मचाई हुई है।

दिखाया Front Look

दूसरे टीजर में इस एसयूवी के फ्रंट को पूरी तरह से रिवील कर दिया गया है। जिसमें C शेप LED DRLs, कनेक्‍टिड डीआरएल, चौड़ी फ्रंट ग्रिल के साथ रेड कलर इंसर्ट्स, बोनट पर बड़े अक्षरों में Tekton बैजिंग, नंबर प्‍लेट के ऊपर फ्रंट कैमरा, फ्रंट फॉग लैंप, सिल्‍वर स्किड प्‍लेट्स के साथ इसका फ्रंट सामने आ चुका है।

Nissan Patrol से मिली प्रेरणा

निसान ने नई एसयूवी टेक्‍टॉन की प्रेंजेटेशन में बताया कि इस एसयूवी के डिजाइन को Nissan Patrol की नई जेनरेशन को ध्‍यान में रखकर बनाने की कोशिश की गई है। जिससे यह देखने में काफी हद तक निसान पेट्रोल का छोटा वर्जन भी लग सकता है।

ये हैं खूबियां

अनवील के दौरान इसके फ्रंट और रियर लुक को पूरी तरह से दिखाया गया है। इसमें फ्रंट में एलईडी डीआरएल, सी-शेप हेडलाइट्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप, रूफ रेल, अलॉय व्‍हील्‍स, फ्रंट गेट पर सी-शेप डिजाइन, साइड मिरर इंडीकेटर, 360 डिग्री कैमरा, रियर में कनेक्‍टिड सी-शेप टे लाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर, रियर स्‍पॉयलर, इंटीरियर में डैशबोर्ड पर पियानो ब्‍लैक फिनिश के साथ सॉफ्ट टच, एंबिएंट लाइट्स को दिया जाएगा।

मिलेंगे कई इंजन ऑप्‍शन

मेकर ने अभी बताया तो नहीं है, लेकिन इसमें कई इंजन ऑप्‍शन मिलेंगे। जिसमें टर्बो पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड शामिल होंगे।

July में होगी लॉन्‍च

मेकर ने टेक्‍टॉन एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर बताया है कि इस एसयूवी को इंडिया में ऑफिशियली 9 July 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।

किस सेगमेंट को मिलेगी चुनौती

निसान टेक्‍टॉन एसयूवी से इंडियन मार्केट में Kia Seltos, Tata Harrier, Kia Seltos, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular