HomeAutomobilesमार्केट में आया 630KM की रेंज वाला रॉकेट! Skoda Peaq हुई ग्लोबल...

मार्केट में आया 630KM की रेंज वाला रॉकेट! Skoda Peaq हुई ग्लोबल बाजार में पेश

कार मेकर स्‍कोडा ने ग्‍लोबल लेवल पर Skoda Peaq को पेश किया है। इसमें क्‍या खूबियां दी गई हैं। क्‍या इसे भारत में भी लॉन्‍च किया जाएगा? रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Peaq: कार मेकर Skoda इंडियन मार्केट के अलावा भी कई देशों में कार और एसयूवी को ऑफर करती है। मेकर ने ग्‍लोबल लेवल पर Skoda Peaq को Electric SUV सेगमेंट में पेश कर दिया है। इसमें कैसे Features को दिया है। कितनी ताकतवर बैटरी और मोटर को दिया है। क्‍या इसे इंडियन मार्केट में भी Launch करने की तैयारी हो रही है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पेश हुई Skoda Peaq

स्‍कोडा की ओर से ग्‍लोबल लेवल पर नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी पीक को पेश कर दिया गया है। इस एसयूवी को बेहतरीन डिजाइन, फीचर्स और रेंज के साथ पेश किया गया है।

मिलेंगे बैटरी के 2 ऑप्‍शंस

स्‍कोडा की ओर से इस एसयूवी में 63 kWh की बैटरी को दिया गया है। जिसमें से 59 kWh को यूज किया जा सकता है। इससे गाड़ी को एक बार चार्ज करने के बाद 440 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी बैटरी को फास्‍ट चार्जर से 27 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें दूसरे ऑप्‍शन के तौर पर 91 kWh की बैटरी को भी दिया गया है। जिससे इसे 630 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कितनी ताकतवर है मोटर

मेकर ने इस एसयूवी को ड्यूल मोटर ऑल व्‍हील ड्राइव सेटअप के साथ ऑफर किया है। जिसका आउटपुट 220 किलोवाट है। इससे इस एसयूवी को सिर्फ 6.7 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड मिल जाती है। इसके साथ इसको V2L, V2H और V2G को भी दिया गया है।

शानदार हैं Features

स्‍कोडा की इस फ्लैगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में फीचर्स भी काफी शानदार दिए गए हैं। इसमें ग्‍लॉस ब्‍लैक इं‍टीरियर, ब्‍लैज बैजिंग, ऑप्‍शनल ब्‍लैक रूफ, एलईडी, मैट्रिक्‍स एलईडी हेडलैंप, इलूमिनेटिड लाइट बैंड, स्‍पोर्ट्स सीट, 3स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, 10 एयरबैग, फ्रंट असिस्‍ट, क्रॉस रोड असिस्‍ट, टर्न असिस्‍ट, साइड असिस्‍ट, रियर ट्रैफिक अलर्ट, एग्‍जिट वॉर्निंग, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, 19 से 21 इंच अलॉय व्‍हील, रूफ माउंटिड स्‍पॉयलर, 16 स्‍पीकर और एम्‍प्‍लीफायर के साथ ड्यूल सबवूफर, मसाज फंक्‍शन सीट्स, 13.6 इंच पोट्रेट स्‍टाइल इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, फिजिकल बटन, लेदर अपहोलस्‍ट्री, 37 लीटर फ्रंक स्‍पेस और 935 लीटर बूट स्‍पेस, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए हैं।

कब हो रही Launch?

मेकर ने अभी इस एसयूवी को ग्‍लोबल लेवल पर डेब्‍यू करवाया है। इसे अगले कुछ महीनों में ही लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसे 2027 के ऑटो एक्‍सपो में इंडिया में भी शोकेस किया जाएगा। फिलहाल इंडिया में लॉन्‍च पर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं मिल पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular