HomeAutomobilesअगर आपके पास भी है Tata की गाड़ी, तो Summer Camp में...

अगर आपके पास भी है Tata की गाड़ी, तो Summer Camp में होगा फ्री चेकअप और भारी डिस्काउंट

Tata Motors Summer Service Camp में कार सही करवाने का आखिरी मौका है। कब तक यह कैंप चलेगा। कौन से फायदे मिलेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Motors Summer Service Camp पूरे इंडिया में लगा हुआ है। इस कैंप में कार सही करवाने का आखिरी मौका जल्‍द खत्‍म होने वाला है। कब तक यह कैंप चलेगा। कौन से फायदे मिलेंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

चालू हैं Tata Motors Summer Service Camp 

टाटा मोटर्स अपने कस्‍टमर्स के लिए समर सर्विस कैंप लेकर आई है। मेकर ने इस कैंप को 28 April 2026 तक लगाया हुआ है। जिसमें कार ठीक करवाने पर कई फायदे भी मिल रहे हैं।

क्‍या हैं फायदे

मेकर ने बताया है कि गर्मी के मौसम में जब टेंपरेचर काफी ज्‍यादा होता है तो कार कैंप में फ्री में एसी चेक-अप, बैटरी चैक-अप, टायर, इंजन ऑयल, कूलेंट के साथ पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी के लिए 30 पाइंट्स को चेकलिस्‍ट में रखा गया है।

डिस्‍काउंट भी मिलेगा

इस कैंप में कार ले जाने के बाद एक्‍सटेंडेड वारंटी पर 10%, स्‍पेयर पार्ट्स, वैल्‍यू एडिड सर्विस पर भी 10% और टाटा की जेनुइन एक्‍सेसरीज पर 15% का डिस्‍काउंट मिल रहा है।

क्‍यों लगाया कैंप

टाटा मोटर्स हर महीने लाखों कारों को इंडियन मार्केट में बेचती है। ऐसे में कई बार लोग लापरवाही कर जाते हैं और टाइम से सर्विस सेंटर पर नहीं जा पाते हैं और इसका नुकसान कार को होता है। समर सर्विस कैंप में जाने पर डिस्‍काउंट तो मिलता ही है, साथ में कार की अच्‍छी तरह से चेकिंग भी हो जाती है। जिससे बाद में आने वाली कोई भी परेशानी पहले ही ठीक हो जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular