Apple: iPhone 17 की आज से भारत में शुरू हुई बिक्री, हर जगह लगी लंबी लाइनें, देखें दिल्ली से लेकर मुंबई तक की Video

Apple iPhone 17 खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें। X/@GinindzaNtokozo
Apple iPhone 17 खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें। X/@GinindzaNtokozo

Apple iPhone Sale Start In India: अगर आप भी आईफोन के दीवाने हैं तो जान लें कि आज यानी 19 सितंबर 2025 से भारत में iPhone17 सीरीज के सभी फोन की बिक्री शुरू हो गई है।

इसके लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक के एप्पल स्टोर के बाहर खरीदने वालों की भीड़ नहीं बल्कि लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।

ये भी पढ़ें:- iPhone 17 सीरीज का कौन सा मोबाइल कितने रुपये में मिलेगा आपको? यहां देखें हर मॉडल का प्राइस

पहले आप वीडियो देखिए, फिर बताते हैं बाकी बातें:-

 

कहां-कहां लगी हैं कतारें?

मुंबई के बीकेसी में एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं हैं
मुंबई के ही बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित एपल शोरूम के बाहर भी लंबी-लंबी लाइनें देखी गई।

ये भी पढ़ें:- http://Apple: लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज के सभी फोन, यहां जानें फीचर्स और कीमत, कब से खरीद पाएंगे ये भी जानें

दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में भी लोग लंबी कतार में खड़े दिखे। बताया जा रहा है कि यहां लोग आधी रात 12 बजे से कतार में खड़े हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कई लोग तो 7-8 घंटे से इंतजार कर रहे थे और लाइनों में लगे थे। जबकि, कई लोगों ने तो पहले से iPhone17 की बुकिंग कर रखी थी।

iPhone मॉडल-स्टोरेज के अनुसार कीमतें:-

 

Model / Storage 256GB 512GB 1TB 2TB
iPhone 17 ₹82,900 ₹1,02,900 — —
iPhone Air ₹1,19,900 ₹1,39,900 ₹1,59,900 —
iPhone 17 Pro ₹1,34,900 ₹1,54,900 ₹1,74,900 ₹2,29,900
iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 ₹1,69,900 ₹1,89,900 ₹2,29,900