Fraud Se Bachane Ke Tarike: आपने कई बार बैंक के विज्ञापन देखे होंगे या फिर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी या विज्ञापन भी देखे होंगे जिनमें आपको जालसाजों से बचने के लिए कहा जाता है।
ये भी पढ़ें:- Samsung Galaxy Tab Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी टैब एक्टिव5 5G टैबलेट, जानें कीमत और दमदार फीचर के बारे में सबकुछ यहां
साथ ही ये भी बताया जाता है कि क्या करें और क्या न करें, ताकि आपके बैंक अकाउंट में सेंध न लगे। दरअसल, आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए आपको इससे बचने के तरीकों के बारे में पता होना चाहिए।
न करें ये गलतियां:-
अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं
जालसाज आपको ठगने के लिए व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या मैसेज द्वारा आपको किसी ऑफर्स या किसी अन्य तरीके का लिंक भेज सकते हैं। अब अगर आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल को हैक कर आपको ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। इसलिए इन अनजाने लिंक पर कभी क्लिक न करें।
कॉल पर न दें कोई जानकारी
कई ऐसे कॉल आते हैं जिनमें लोगों को उनके एटीएम कार्ड के बंद होने के बारे में जानकारी दी जाती है और बदले में उनसे उनकी गोपनीय जानकारी ली जाती है आदि।
ध्यान दें कि ये कॉल फेक हो सकते हैं क्योंकि बैंक कभी आपको ऐसे कॉल नहीं करता है। इसलिए इन कॉल पर कोई जानकरी शेयर न करें, वरना ठगी हो सकती है।
OTP न दें
कोई फेक डिलीवरी बॉय बनकर पार्सल कैंसिल करने के नाम पर या कोई बैंक अधिकारी बनकर आदि आपके मोबाइल पर कोई ओटीपी भेज सकता है।
फिर आपसे वो ओटीपी मांगा जाता है, लेकिन ध्यान रहे कि ये फेक होते हैं और ओटीपी देते ही आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं। इसलिए कभी किसी भी ओटीपी को किसी को शेयर न करें और अगर करें तो पूरी सतर्कता के साथ करें।
ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: साइबर अपराधियों ने 52 साल के व्यक्ति को लगाई 2.36 करोड़ की चपत, जानें आप न हो शिकार इसलिए किन बातों का रखें ध्यान
Social Media वाली दोस्ती से बचकर
आजकल कई फ्रॉड सोशल मीडिया के जरिए भी हो रहे हैं। जहां पर लोगों को अपनी बातों में फंसाकर ठगा जाता है। आप किसी अनजाने व्यक्ति से दोस्ती न करें और न ही अपनी कोई जानकारी शेयर करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply