PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है।
अगर आप इस पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत आपको आर्थिक लाभ दिए जाते हैं ताकि, आपको खेती करने में मदद मिल सके। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे पीएम किसान योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
क्या और कैसे मिलता है लाभ?
पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको इसके बाद सरकार की तरफ से साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है।
साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित होता है। जहां पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं।
ऐसे करें अप्लाई:-
स्टेप 1
योजना से जुड़ने के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
यहां पर जाकर आपको ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करना है
स्टेप 2
इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और राज्य चुनें
साथ ही नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, बैंक अकाउंट नंबर आदि भरें
फिर मोबाइल पर जो ओटीपी आएगा उससे चीजें वेरिफाई करवाएं
स्टेप 3
इसके बाद आपको आवेदन सबमिट कर देना है, फिर अगर आपकी सभी चीजें सही रहती हैं तो आपका आवेदन पूरा हो जाता है और आप योजना से जुड़ जाते हैं
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply