Mobile Unlocking Tips In Hindi: आप देखेंगे तो लगभग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। अगर यूं कहें कि आज के समय में ये सबसे ज्यादा जरूरी बन गया है तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा? आपको किसी को कॉल करना हो, किसी को यूपीआई पेमेंट करना हो, कोई मूवी देखनी हो, कोई गेम खेलना हो या फिर अपनी अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करनी हो या वीडियो बनानी हो आदि।
ऐसे में आपको मोबाइल की जरूरत होती है, लेकिन कई बार लोग अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल जाते हैं जिसके लिए उन्हें सर्विस सेंटर जाना पड़ता है या किसी मोबाइल की दुकान पर जाकर पैसे देकर इसे अनलॉक करवाना पड़ता है। पर अब आप चिंता न करें क्योंकि आप यहीं इसका तरीका जान सकते हैं।
Mobile Unlock- मोबाइल के पासवर्ड या पैटर्न लॉक को अनलॉक करने का ये है तरीका:-
पहला स्टेप
अगर आप भी अपने मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न भूल गए हैं या किसी बच्चे से ये लॉक हो गया है
तो ऐसे में आपको अपने मोबाइल के साइड वाले बटन से मोबाइल को स्विच ऑफ करें
इसके बाद एक मिनट तक इंतजार करना है
दूसरा स्टेप
अब आपको एक मिनट बाद अपने मोबाइल के पावर वाले बटन को और उस बटन को एक साथ दबाना है जिससे आप गाने की आवाज कम करते हैं
आपको अभी भी आवाज कम करने वाले और स्विच ऑफ वाले बटन को लंबे समय तक दबाए रखना है
तीसरा स्टेप
अब जब आप इन दोनों बटनों को दबाएंगे तो देखेंगे कि आपका मोबाइल रिकवरी मोड में चला गया है
ऐसे में अब इन दोनों बटनों को छोड़ दें
रिकवरी मोड में आपको फैक्ट्री रिसेट का ऑप्शन मिलेगा जिसे चुन लें
इसके बाद वाइप कैशे पर क्लिक करना है
चौथा स्टेप
अब आप देखेंगे कि आपके मोबाइल का सारा डाटा जो है वो क्लियर हो जाएगा
फिर इस प्रक्रिया को पूरा होने दें जिसके लिए थोड़ा इंतजार करना है
इसके बाद अपने मोबाइल को दोबारा ऑन कर लें जिसके बाद ये बिना पासवर्ड या पैटर्न के खुल जाता है।
डिस्केलमर:- ये एक सामान्य जानकारी है जिसको लेकर लेखक या Autotechbiz.in कोई दावा नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन












Leave a Reply