Aadhaar update: सावधान- क्या आपके आधार में भी नाम गलत प्रिंट तो आज ही ऐसे करवा लें ठीक, वरना कई काम अटक जाएंगे

aadhaar card update
aadhaar card update

Aadhaar Card: कई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है, लेकिन अगर इनमें से एक भी डॉक्यूमेंट कम है या किसी में कोई गलती है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे, आधार कार्ड। ये कितना जरूरी डॉक्यूमेंट है शायद किसी को बताने की जरूरत न हो। अलग-अलग कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपके आधार में आपका नाम गलत छपा है तो ध्यान दें कि इसे तुरंत ठीक करवा (Aadhaar Update) लें, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आपके कई काम अटक सकते हैं।

अटक सकते हैं कई काम

आधार कार्ड में नाम गलत होने पर सबसे पहली दिक्कत तो ये होगी कि आपकी पहचान ठीक से नहीं हो पाएगी, क्योंकि आधार और बाकी दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होगा
कोई दूसरा दस्तावेज बनवाते हैं तो उसमें नाम गलत हो जाएगा या नाम मिस मैच के कारण वो डॉक्यूमेंट ही नहीं बन पाएगा
सरकारी या गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं आदि।

ऐसे ठीक करवा सकते हैं नाम:-

पहला स्टेप

अगर आपके आधार में नाम गलत है तो आधार सेवा केंद्र पर जाएं
यहां पर जाकर करेक्शन फॉर्म लें
इस फॉर्म को आपको भरना होता है जिसमें अपना नाम, आधार नंबर आदि भरें

दूसरा स्टेप

फिर इस फॉर्म के साथ नाम का प्रूफ लगाए जो बताता हो कि आपका सही नाम क्या है
अब इस फॉर्म को ले जाकर अधिकारी से पास जमा करवाएं
जहां आपके बायोमेट्रिक होंगे और फिर आपका सही नाम आधार में अपडेट कर दिया जाता है
कुछ दिनों के भीतर सही नाम आधार में अपडेट हो जाता है।