Indian Railways: भारतीय ट्रेन देश के लगभग हर कोने में रोजाना जाती है और लाखों-करोड़ों लोग इससे सफर करते हैं। कोई जनरल कोच में, तो कोई स्लीपर में और कई लोग एसी क्लास में भी यात्रा करते हैं। ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट चाहिए होता है और फिर आप इसमें सवार होकर अपने गंतव्य के लिए निकल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Cibil Score: क्या आपको लोन मिलेगा या नहीं? ये सबकुछ डिपेंड करता है आपके सिबिल स्कोर पर, ऐसे करें फ्री में चेक
वैसे तो ट्रेनों में खानपान की भी व्यवस्था होती है, लेकिन स्पेशन ट्रेनों के अलावा भी कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनसे पेंट्री कार हटा दी गई हैं। ऐसे में यात्रियों को खाने-पीने की दिक्कत होती है। इसलिए अगर आप भी ऐसी किसी ट्रेन से सफर कर रहे हैं जिसमें खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है, तो आप शायद नहीं जानते होंगे पर आप अपने मोबाइल से खाना ऑर्डर कर अपनी सीट पर ही मंगवा सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कैसे।
ट्रेन में खाना मंगवाने का ये तरीका:-
स्टेप 1
आप जिस ट्रेन से सफर कर रहे हैं और उसमें पेंट्री कार नहीं है तो आपको चिंता नहीं करनी है
आप अपनी सीट पर ही बैठ-बैठे खाना ऑर्डर करक मंगवा सकते हैं
खाना ऑर्डर करने के लिए आपको IRCTC की आधिकारिक ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर जाना है
स्टेप 2
अप वेबसाइट पर जाकर आपको यहां पर कई चीजें दिखेंगी जिसमें आपको यहां पर अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना है, जो आपकी टिकट पर होता है
फिर आपको वो स्टेशन चुनने के लिए कहा जाता है जहां पर आपको खाना मंगवाना होता है
इसके बाद आप देखेंगे तो आपको कई सारे रस्टोरेंट की लिस्ट नजर आएगी
स्टेप 3
ऐसे में आपको उस रेस्टोरेंट पर जाना है जहां से आपको खाना ऑर्डर करना है
फिर आपको अपनी पसंद का खाना चुनना है
इसके बाद आपको पेमेंट करनी होती है जिसे आप ऑनलाइन यूपीआई या कैश भी कर सकते हैं
अब तय समय पर आपके पास आपका मनपसंदीदा स्वादिष्ट खाना पहुंच जाता है और आप सफर में इसका स्वाद ले सकते हैं
भूलकर भी इन बातों को न भूलें
जिस यात्री के पास ट्रेन टिकट होता है वो ही खाना ऑर्डर कर सकता है
डिलिवरी बॉय पहले की तरह खाना लेकर अब आपकी सीट पर नहीं आता है बल्कि, आपको अपने कोच के गेट पर जाना होता है और वो वहीं पर आपको खाना देता है
ध्यान रहे कि आप ऑनलाइन खाना सुबह 06 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही ऑर्डर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: बाहर निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये 4 सावधानियां, वरना हो सकती है दिक्कत
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर













Leave a Reply