PM Kisan Yojana: 20 किस्त हो चुकी हैं जारी अब बारी 21वीं किस्त की, किसानों को कब मिल सकते हैं 2 हजार रुपये?

किसानों को कब मिल सकती है 21वीं किस्त? Pic Credit:- Freepik
किसानों को कब मिल सकती है 21वीं किस्त? Pic Credit:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist: सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम करती है। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और इस बार बारी 21वीं किस्त की है, क्योंकि अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। किसानों को 21वीं किस्त में हर किस्त की तरह ही 2 हजार रुपये मिलने हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: मोदी सरकार बैंक खाते में भेजेगी 21वीं किस्त, किसान तुरंत ध्यान से करवा लें ये काम

कितने किसानों को मिलेगा लाभ?

मौजूदा समय में पीएम किसान योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं। बात अगर पिछली किस्त 20वीं किस्त की करें, तो 20वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला था।

ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी पिछली किस्तों की तरह ही इस बार भी करोड़ों किसानों को ही किस्त का लाभ मिल सकता है। हालांकि, ये संख्या कितनी हो सकती है ये किस्त जारी होने के समय ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें:- Indian Railways New Rule: 1 अक्टूबर से सिर्फ ये लोग कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, यात्रीगण जान लें क्या है ये नया नियम

कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। योजना की हर किस्त वैसे तो लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में होगा।

पर माना जा रहा है कि 21वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है, क्योंकि मोदी सरकार योजना से जुड़े किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।