PM Kisan Yojana 21 Installment Status: हमारे देश के अन्नदाता यानी किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, तब जाकर हमारी-आपकी थाली में अन्न पहुंच पाता है। पर क्या आप जानते हैं किसानों को इस फसल को उगाने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है?
इसमें आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए और किसानों की मदद करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये साल में तीन बार देती है और इस बार योजना की 21वीं किस्त रिलीज होनी है।
ये भी पढ़ें:- Amazon Diwali Sale: महंगे से महंगे स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर, जानें किस मोबाइल पर कितना मिल रहा डिस्काउंट
दिवाली से पहले या बाद में, आखिर कब आएगी 21वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों को 21वीं किस्त मिल चुकी है, क्योंकि यहां बाढ़, बारिश और भूस्खलन से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा।
इसलिए भारत सरकार ने 21वीं किस्त इन तीनों राज्यों के किसानों को समय से पहले जारी कर दी है। वहीं, अब बाकी किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:- Instagram Account Ban: क्या कोई कभी भी बंद करवा सकता है आपका इंस्टाग्राम अकाउंट? जानें नियम
ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी हो सकती है। पर ऐसा कम ही नजर आ रहा है क्योंकि आज तारीख 13 अक्टूबर 2025 हो गई है और दिवाली 20 अक्तूबर की है। ऐसे में अब तक केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आपको मिलेगी किस्त या नहीं? ऐसे करें चेक:-
आपको किस्त मिलेगी या नहीं, इसके लिए स्टेटस चेक करें जिसके लिए योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
फिर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें
ये भी पढ़ें:- Flipkart-Amazon क्या सच में आपको दे रहे हैं सस्ता सामान या नहीं? ऐसे पता करें प्रोडक्ट्स की असली कीमत
अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव आदि सेलेक्ट कर लें
इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें और अपना स्टेटस देख लें
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply