Ayushman Bharat Yojana: क्या आप आयुष्मान कार्ड के बारे में जानते हैं? अगर हां तो ये अच्छी बात है क्योंकि इस कार्ड को बनवाकर आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की और आज लाखों-करोड़ों लोग इस आयुष्मान कार्ड को बनवा चुके हैं और इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं, लेकिन आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इससे आप ये जान सकते हैं आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
Ayushman Bharat Yojana- आप इस तरीके से चेक कर सकते हैं आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं
पहला स्टेप
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होती है
पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
जहां पर आपको ‘Am I Eligible’ वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है
दूसरा स्टेप
अब आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है
इस भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां भरना है
इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
अब आप यहां लॉगिन कर लीजिए
तीसरा स्टेप
अब आप देखेंगे तो यहां पर आपको दो कॉलम दिखाई देंगे
इनमें आपको सबसे पहले वाले में अपना राज्य चुनना है यानी जिस राज्य के आप निवासी हैं
इसके बाद आपको अपना जिला चुनना होता है
अब आप देखेंगे अब बारी सर्च करने की है
चौथा स्टेप
सर्च करने के लिए आपको एक डॉक्यूमेंट चुनना होता है इसमें कई डॉक्यूमेंट हैं
अब जो भी डॉक्यूमेंट चुना हो उसका आईडी नंबर यहां जरूर भरें
फिर आप सर्च पर क्लिक कर सकते हैं
ऐसा करते ही आपको पता चल जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई












Leave a Reply