AC: क्या आपको पता है क्या होता है AC में टन का मतलब? वजन तो बिलकुल नहीं है, यहां जानें

एसी में टन का मतलब क्या होता है? Pic Credit- Freepik
एसी में टन का मतलब क्या होता है? Pic Credit- Freepik

AC Ton Means: गर्मी आते ही सबसे ज्यादा दिक्कत पसीने की होती है। हर सेकंड में पसीना आता है और गलती से अगर घर के बाहर चले गए, तो पूछिए मत फिर तो हाल ही खराब हो जाती है। गर्मी का प्रकोप इस कदर होता है कि घर में भी कूलर और पंखे तो जलती-चुभती गर्मी के आगे पहले ही दम तोड़ देते हैं।

ये भी पढ़ें:- सिर्फ ₹2 लाख रुपये Down Payment में पाएं Mahindra XUV 3XO Diesel! जानें EMI डिटेल और अभी बुक करें

ऐसे में अगर उम्मीद किसी से रहती है तो वो सिर्फ एसी से ही रहती है। इसलिए लोग 5 स्टार जैसे एसी लगवाते हैं। साथ ही आपने देखा होगा कि कोई 1 टन, कोई 1.5 टन तो कोई 2 टन या इससे ज्यादा का एसी लगवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ये टन होता क्या है? क्या ये इसका वजन होता है? तो इसका जवाब है नहीं। यहां आप जानेंगे कि एसी में टन का मतलब होता क्या है।

क्या होता है एसी में टन?

एसी में अगर टन की बात करें तो ये होता है कूलिंग कैपेसिटी। इसे आप आसान शब्दों में ऐसे समझिए कि कि एसी में टन का मतलब होता है कि ये एक घंटे में किसी जगह से कितनी गर्मी को हटा सकता है और टन इसी बात का मेजरमेंट यानी मापने का तरीका है।

कौन सा टन कितना क्षमता वाला?

अगर 1 टन एसी की कूलिंग को देखें तो ये 12 हजार ब्रिटिश थर्मल यूनिट को प्रति घंटा हटाती है। जबकि, डेढ़ टन का एसी 18 हजार ब्रिटिश थर्मल यूनिट और 2 टन एसी 24 हजार ब्रिटिश थर्मल यूनिट हटाता है।

टन देखना क्यों जरूरी?

जैसा कि अब आप जान गए होंगे कि टन क्या होता है ये एक तय एरिए को कितनी देर में ठंडा करता है, टन इस बात का प्रतीक है। ऐसे में अगर आप एसी खरीद रहे हैं तो आपको अपने कमरे की या जहां आप एसी लगाना चाहते हैं वहां की जगह को देखना होता है। अगर कमरा बड़ा है तो ज्यादा टन का एसी और अगर कमरा छोटा है तो छोटे टन का एसी आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- Indian Railways Rules: ट्रेन में 10 बजते ही लागू हो जाते हैं ये नियम, नहीं मानें तो पड़ सकते हैं दिक्कत में

कौन सा एसी खरीदें?

जहां एसी खरीदते समय आप टन समझ गए, तो वहीं ये भी समझ लें कि अगर बिजली का बिल कम चाहिए तो आप 5 स्टार एसी चुन सकते हैं क्योंकि ये बाकी एसी के मुकाबले में कम बिजली की खपत करता है। साथ ही नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले इन्वर्टर एसी भी बिजली बचाने में मदद कर सकता है।