Today Bank Is Open Or Not: क्या आज बैंक बंद है? यहां जानें छुट्टी है या नहीं

क्या आज बैंक बंद हैं? Photo:- Freepik
क्या आज बैंक बंद हैं? Photo:- Freepik

Bank Holiday In October 2025: आज भी कई काम ऐसे हैं जिनके लिए हमें कई बार बैंक जाना पड़ता है, लेकिन कभी सर्वर न चलने की दिक्कत तो कभी कुछ और जिसकी वजह से हमारे कई काम अटक भी जाते हैं।

अक्टूबर महीने में कहां-कहां कब-कब बैंक बंद रहेंगे, ये देखने के लिए यहां क्लिक करें

यही नहीं, कई बार हम बैंक चले तो जाते हैं। पर हमें ये पता ही नहीं होता कि हमारे बैंक की ब्रांच बंद है। ऐसे में हमें वापस घर आना पड़ता है। इसलिए जान लें कि कहीं आज यानी 3 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद तो नहीं।

ये भी पढ़ें:- Train Ticket Booking New Rule: आज से पहले 15 मिनट सिर्फ ये लोग कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, लागू हुआ रेलवे का ये नया नियम

कल बंद थे बैंक

बीते दिन यानी 2 अक्टूबर को पूरे देश के बैंक बंद थे, क्योंकि दशहरा था और इस दिन नेशनल हॉलिडे था। इसलिए बैंकों में कामकाज नहीं हुआ।

क्या आज बैक बंद है?

अगर आप आज बैंक जाने वाले हैं तो आपको बताते चलें कि आज सिर्फ गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। यहां पर दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंकों की छुट्टी है। बाकी जगहों पर बैंक पूरी तरह खुले हैं।

इस बात को जान लें

बैंकों की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले त्योहारों आदि पर निर्भर करती है और भारतीय रिजर्व बैंक भी उसी हिसाब से बैंकों की छुट्टी तय करता है।

ये भी पढ़ें:- PF ATM Update: कब से निकाल पाएंगे एटीएम से पीएफ के पैसे? यहां जान लें हर एक जरूरी जानकारी

इसे आप ऐसे समझिए उदाहरण के लिए अगर चंडीगढ़ में किसी त्योहार की वजह से वहां के बैंक बंद हैं, तो ये जरूरी नहीं कि दिल्ली में भी बैंक बंद हों।