Bank Holiday In October 2025: आज भी कई काम ऐसे हैं जिनके लिए हमें कई बार बैंक जाना पड़ता है, लेकिन कभी सर्वर न चलने की दिक्कत तो कभी कुछ और जिसकी वजह से हमारे कई काम अटक भी जाते हैं।
अक्टूबर महीने में कहां-कहां कब-कब बैंक बंद रहेंगे, ये देखने के लिए यहां क्लिक करें
यही नहीं, कई बार हम बैंक चले तो जाते हैं। पर हमें ये पता ही नहीं होता कि हमारे बैंक की ब्रांच बंद है। ऐसे में हमें वापस घर आना पड़ता है। इसलिए जान लें कि कहीं आज यानी 3 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद तो नहीं।
ये भी पढ़ें:- Train Ticket Booking New Rule: आज से पहले 15 मिनट सिर्फ ये लोग कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, लागू हुआ रेलवे का ये नया नियम
कल बंद थे बैंक
बीते दिन यानी 2 अक्टूबर को पूरे देश के बैंक बंद थे, क्योंकि दशहरा था और इस दिन नेशनल हॉलिडे था। इसलिए बैंकों में कामकाज नहीं हुआ।
क्या आज बैक बंद है?
अगर आप आज बैंक जाने वाले हैं तो आपको बताते चलें कि आज सिर्फ गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। यहां पर दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंकों की छुट्टी है। बाकी जगहों पर बैंक पूरी तरह खुले हैं।
इस बात को जान लें
बैंकों की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले त्योहारों आदि पर निर्भर करती है और भारतीय रिजर्व बैंक भी उसी हिसाब से बैंकों की छुट्टी तय करता है।
ये भी पढ़ें:- PF ATM Update: कब से निकाल पाएंगे एटीएम से पीएफ के पैसे? यहां जान लें हर एक जरूरी जानकारी
इसे आप ऐसे समझिए उदाहरण के लिए अगर चंडीगढ़ में किसी त्योहार की वजह से वहां के बैंक बंद हैं, तो ये जरूरी नहीं कि दिल्ली में भी बैंक बंद हों।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply