Diwali 2025: दिवाली पर पटाखे जलाते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है हादसा

दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय क्या ध्यान रखें? Photo:- Freepik
दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय क्या ध्यान रखें? Photo:- Freepik

Diwali 2025 Firecracker Safety Tips: दिवाली पर लोग दीये जालते हैं, लाइटिंग लगाते हैं और चारों तरफ रौशनी करते हैं क्योंकि दिवाली रौशनी का ही पर्व है। इसके अलावा लोग इस दिन पटाखे भी जलाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Tata कर रही है बड़ी तैयारी, नवंबर और दिसंबर में कई सेगमेंट में लॉन्च होंगी नई कारें, कहीं आप चूक न जाएं?

क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, लगभग हर कोई इस दिन पटाखे जरूर जलाता है। पर अगर आप इस दिवाली पटाखे जला रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान जरूर रखें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है।

पटाखे जलाने की टाइमिंग जरूर जानें

कई शहरों में दिवाली पर पटाखे जलाने पर पूरी तरह बैन है तो कहीं आप सिर्फ ग्रीन पटाखे जला सकते हैं और कई जगहों पर पटाखे जलाने का समय भी प्रशासन द्वारा तय किया गया है। इसलिए पटाखे जलाने से पहले अपने शहर की स्थिति के बारे में जरूर जानें ताकि, आप दिक्कत में न पड़े।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: ‘आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ है’, ऐसा कहकर कोई कॉल पर ठगे पैसे, तो जानें बचने के लिए क्या करें

बच्चों को अकेले न जलाने दें

दिवाली पर बच्चों को पटाखे जलाने की काफी रहती है कि वो जल्दी से पटाखे जलाएं। पर ध्यान दें कि बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। कोई बड़ा व्यक्ति उनके साथ रहे और देखे कि सब ठीक से हो रहा है या नहीं। बच्चे अकेले में कपड़े जला सकते हैं या खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं आदि।

आस-पड़ोस का ध्यान रखें

दिवाली किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि, सभी की होती है। इसलिए अपने आस-पड़ोस का और बाकी लोगों का जरूर ध्यान रखें। आपके पटाखे फोड़ने से किसी व्यक्ति या डॉग आदि को दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान जरूर रखें और सुरक्षित दिवाली मनाएं।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? कर लें चेंक क्योंकि मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ

बड़े पटाखे जलाने से बचें

कई लोग दिवाली के दिन इतने हैवी पटाखे लाते हैं जो काफी आवाज करते हैं। ऐसे पटाखों को जलाने से बचना चाहिए, ये आपको भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कम आवाज, कम धुएं वाले पटाखे जलाए जा सकते हैं। जैसे, ग्रीन पटाखे।