Triumph Price Hike: 1 जून 2026 से महंगी हो रही हैं बाइक्स; आज बुकिंग करने पर कितनी होगी बचत!

Triumph Tracker 400
Triumph Tracker 400 PC-Triumph India

Triumph Price Hike: ट्रॉयम्‍फ इंडिया में अपनी 350 सीसी वाली चारों बाइक्‍स की प्राइज को बढ़ा रही है। मेकर इन बाइक्‍स की प्राइज को 1 June 2026 से कितना बढ़ा रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Triumph Price Hike

इंडियन मार्केट में ट्रॉयम्‍फ वैसे तो कई बाइक्‍स ऑफर करती है। लेकिन मेकर 350 सीसी सेगमेंट में 4 बाइक्‍स लाती है। इन सभी बाइक्‍स के प्राइज को 1 June 2026 से बढ़ा दिया जाएगा।

कितनी होंगी महंगी

मेकर ने प्राइज बढ़ाने से पहले इनकी नई प्राइज को बता दिया है। जिसके मुताबिक अब इन बाइक्‍स को जून से खरीदने पर 2 से 5 हजार रुपये ज्‍यादा देने होंगे। यह बढ़ोतरी मॉडल के आ‍धार पर होगी और एक समान कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी।

सबसे कम बढ़ोतरी इस बाइक में होगी

मेकर ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सबसे कम बढ़ोतरी को Speed 400 में होगी। इस बाइक को जून से 2 हजार रुपये तक महंगा कर दिया जाएगा।

Speed T4 इतनी महंगी होगी

मेकर की Speed T4 को भी जून से महंगा किया जा रहा है। इस बाइक की प्राइज में 4 हजार रुपये बढ़ाए जा रहे हैं।

5 हजार रुपये इनकी कीमत में बढ़ेगी

ट्रॉयम्‍फ ने इंडिया में ऑफर की जाने वाली Scrambler 400 XC और Thruxton 400 को भी जून से महंगा किया जाएगा। इन दोनों बाइक्‍स की प्राइज में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो रही है।

GST कम करने के लिए की थी 350 सीसी लॉन्‍च

मेकर ने कुछ टाइम पहले ही जीएसटी को 40 पर्सेंट से कम कर 18 पर्सेंट तक लाने के लिए कुछ टाइम पहले ही अपनी लाइनअप की 400 सीसी बाइक्‍स को नए 350 सीसी इंजन के साथ लॉन्‍च किया था। जिसका फायदा कंपनी को सेल्‍स में मिल रहा है। इन सभी बाइक्‍स की प्राइज कम होते ही इनकी सेल काफी ज्‍यादा बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield की नई ‘बाहुबली’ बाइक्स का प्लान हुआ लीक, 350 से 750cc सेगमेंट में दिखी बड़ी तैयारी