Kia Carens CNG: क्‍लाविस और कैरेंस सीएनजी की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 2 महीनों में हो गई 6200 यूनिट्स की सेल, हिल गया Maruti Ertiga CNG का सिंहासन

2026 Kia Carens Clavis CNG
2026 Kia Carens Clavis CNG PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Kia Carens CNG की बढ़ी डिमांड।
2 महीनो में हो गई 6500 यूनिट्स की सेल।
Maruti Ertiga CNG को हो रही टेंशन।

Kia Carens और Carens Clavis के CNG वर्जन को September 2026 में ही Launch किया गया है। इसके बाद इनकी कितनी सेल हुई है। क्‍या यह Maruti Ertiga CNG को टेंशन दे पा रही हैं। इनमें कैसी खूबियां मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Carens CNG की बढ़ी डिमांड

इंडियन कस्‍टमर्स किआ की ओर से लॉन्‍च की गई कैरेंस सीएनजी और कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। इसी वजह से कंपनी ने सिर्फ 2 महीनों में ही इन दोनों सीएनजी एमपीवी की 6200 से ज्‍यादा यूनिट्स की सेल कर दी है।

बढ़ रही CNG की स्‍वीकार्यता

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, किआ इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अतुल सूद ने कहा, “कैरेन्स क्लेविस CNG और कैरेन्स CNG की 6,200 से ज़्यादा होलसेल यूनिट्स की बिक्री किआ इंडिया के लिए एक उत्साहजनक उपलब्धि है। यह बाज़ार में हमारे CNG वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है। इससे यह भी पता चलता है कि ग्राहकों को अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प देना कितना ज़रूरी है, ताकि उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। हम ऐसे व्यावहारिक और बेहतरीन वैल्यू वाले उत्पाद लाकर अपने पोर्टफोलियो को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनमें रोज़मर्रा के इस्तेमाल की सुविधा, आराम और तकनीक का सही तालमेल हो।”

कैसे हैं Features

किआ अपनी कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी और कैरेंस सीएनजी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर करती है। जिसमें हेलोजन हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना, 16 इंच टायर, ड्यूल टोन इंटीरियर, सेंटर आर्मरेस्‍ट, 12.5 इंच एलसीडी क्‍लस्‍टर, 8 इंच टचस्‍क्रीन, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 4 स्‍पीकर्स, 5 टाइप सी यूएसबी पोर्ट्स, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, ऑटो हेडलैंप, 4 रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो, सनवाइजर के साथ वेनिटी मिरर, मैनुअल एसी, रियर‍ व्‍यू कैमरा, की-लैस एंट्री, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ISG, रियर डोर सनशेड कर्टेन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितना ताकतवर Engine

किआ की ओर से कैरेंस और कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी में 1.5 लीटर का ही इंजन दिया जाता है। इसके साथ में 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन एमपीवी को सीएनजी मोड में 96 हॉर्स पावर के साथ 123 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

कितनी है Price

कंपनी ने किआ कैरेंस सीएनजी की एक्‍स शोरूम प्राइज 12.12 लाख रुपये से शुरू की है। जबकि किआ कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी को 12.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।

कैसे बढ़ाएगी Maruti Ertiga की टेंशन

मार्केट में 7 सीटर एमपीवी सेगमेंट में किआ के अलावा अभी सिर्फ मारुति की ओर से ही अर्टिगा सीएनजी को ऑफर किया जाता है। मारुति की अर्टिगा के मुकाबले में किआ कैरेंस और क्‍लाविस सीएनजी ज्‍यादा बड़ी, लंबी, चौड़ी हैं। जिससे इनकी तीसरी रो में भी बैठने के लिए ज्‍यादा जगह मिल जाती है और लंबे सफर के दौरान बैठने में परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही इन दोनों सीएनजी एमपीवी में अर्टिगा के मुकाबले ज्‍यादा बड़ा इंजन भी मिलता है और कीमत के मामले में भी Maruti Ertiga CNG की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.94 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 14.30 लाख रुपये तक है, जो किआ की दोनों सीएनजी एमपीवी के मुकाबले काफी ज्‍यादा है।

यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis CNG क्‍यों Maruti Ertiga CNG के लिए बन सकती है चुनौती? 5 पाइंट्स में समझें सच!