HomeAutomobilesदिल्ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ा फरमान! आने जा रहा...

दिल्ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ा फरमान! आने जा रहा है नया PUCC-3 नियम, किसे फायदा और किसे टेंशन

PUCC 3 को दिल्‍ली में लागू किया जा सकता है। इससे किसे फायदा मिलेगा और किन व्‍हीकल ओनर्स की टेंशन बढ़ेगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

PUCC 3 को दिल्‍ली में लागू करने की तैयारी पूरी हो रही है। जब इसे लागू कर दिया जाएगा तो इससे किसे फायदा मिलेगा और किन व्‍हीकल ओनर्स की टेंशन बढ़ जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PUCC 3 होगा लागू

इंडिया में होने वाले प्रदूषण में व्‍हीकल्‍स का योगदान 40 पर्सेंट है। दिल्‍ली एनसीआर में भी कार, बाइक, स्‍कूटर, बस, ट्रक और बाकी व्‍हीकल्‍स से हर रोज काफी ज्‍यादा प्रदूषण होता है। इसको कम करने के लिए अब राजधानी में PUCC 3 को लागू किया जा सकता है।

किसे होगी आसानी

एक बार जब दिल्‍ली में रेखा गुप्‍ता की सरकार इस नई नीति को लागू कर देगी तो प्राइवेट BS-6 व्‍हीकल्‍स को इसका फायदा मिलेगा। 6 साल तक पुराने बीएस-6 व्‍हीकल्‍स को फिर हर 3 साल में PUC रिन्‍यू करवाने की जरुरत होगी।

कमर्शियल बीएस-6 वाहनों के लिए हर 2 साल में PUC रिन्‍यू करवाने की जरुरत पड़ेगी।

6 साल से पुराने व्‍हीकल्‍स के लिए क्‍या?

जो व्‍हीकल्‍स बीएस-6 के साथ आ रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र 6 साल से ज्‍यादा हो चुकी है तो उनके लिए PUCC 3 में कोई बड़ा चेंज नहीं होगा। ऐसे व्‍हीकल्‍स को हर साल ही पीयूसी को रिन्‍यू करवाने की जरुरत होगी, अभी भी यह व्‍हीकल्‍स साल में एक बार पीयूसी टेस्‍ट करवाकर सर्टिफिकेट लेते हैं।

ज्‍यादा पुराने व्‍हीकल्‍स की बढ़ेगी टेंशन

बीएस-6 के अलावा दिल्‍ली में जो भी व्‍हीकल्‍स चलेंगे, चाहे उनमें बीएस-4 हो या फिर बीएस-3 व्‍हीकल्‍स हों, इन सभी को 3-3 महीने में पीयूसी को रिन्‍यू करवाना पड़ेगा, जबकि अभी ऐसे व्‍हीकल्‍स हर 6 महीने में पीयूसी अपडेट करवाते हैं।

BS-6 से कम हो रहा प्रदूषण

सरकार और जानकार सभी का मानना है कि BS-6 कम्‍प्‍लाइंट व्‍हीकल्‍स BS-4 के मुकाबले में 82 पर्सेंट कम PM और 25 पर्सेंट कम NOX को छोड़ते हैं। इसलिए इन व्‍हीकल्‍स को फिलहाल दिल्‍ली में PUCC 3 में राहत दी जाएगी।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular