DDA Flat: दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहने वालों के लिए या वे लोग जो इन इलाकों में किराए के घर में रहते हैं। उनके लिए DDA फ्लैट्स लेकर आया है। ऐसे में आपके पास दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदने का मौका है।
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी DDA ने जन साधारण आवास योजना 2025 को लॉन्च किया है। इस योजना के तहत आप 9 लाख रुपये से फ्लैट बुक कर सकते हैं। इस खबर में आप योजना के बारे में, कौन ये फ्लैट खरीद सकता है जैसी जरूरी बातें जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- News For You: सरकारी अफसर नहीं सुन रहे आपकी बात, तो इस नंबर पर करें योगी आदित्यनाथ से शिकायत
कहां से कर सकते हैं अप्लाई?
आप इस जन साधारण आवास योजना 2025 के तहत फ्लैट लेना चाहते हैं, तो पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर https://eservices.dda.org.in/DDAJanSadharanAwaasYojana2025 पर जाएं
यहां से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
आपको पहले 2500 रुपये की फीस जमा करनी होगी जो नॉन रिफंडेबल (वापस नहीं मिलेगी) होगी। फिर इसके बाद आपको बुकिंग अमाउंट (फ्लैट की कैटेगरी के हिसाब से) जमा करना होता है
बुकिंग अमाउंट कितना?
EWS या जनता फ्लैट के लिए 50 हजार रुपये बुकिंग अमाउंट जमा करने होंगे
LIG फ्लैट के लिए 1 लाख रुपये बुकिंग अमाउंट देना होगा
क्या आप कर सकते हैं अप्लाई?
डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 में वे लोग अप्लाई कर सकते हैं जो लोग भारत के नागरिक हैं
आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक होना जरूरी है
फैमिली की सालाना इनकम 10 लाख रुपये से कम होना चाहिए
ये भी पढ़ें:- HSRP Number Plate: टूट गई है बाइक-कार की नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर
शुरू हो चुकी है बुकिंग
अगर आप भी इस जन साधारण आवास योजना 2025 योजना के तहत फ्लैट लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। इसकी बुकिंग 11 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply