TikTok App: आप भले ही आजकल रील के लिए इंस्टाग्राम या अन्य किसी एप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ साल पहले तक भारत में TikTok का बोलबाला था ये शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं।
ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: सावधान! एक छोटी सी गलती और आपके बैंक अकाउंट से निकल जाएगी जीवन भर की कमाई
वहीं, अब एक बार फिर से इन दिनों सोशल मीडिया पर TikTok को लेकर कई खबरें चर्चा में हैं। जहां पर इस एप के भारत में वापसी करने के बारे में चर्चा तेज है, तो क्या सच में भारत में TikTok फिर से शुरू होने वाला है?
पहले जान लीजिए बंद कब हुआ था TikTok
दरअसल, भारत सरकार ने साल 2020 में TikTok एप को बंद कर दिया था। उस वक्त इस TikTok एप को बंद करने के पीछे सुरक्षा कारणओं का हवाला दिया था। उस वक्त TikTok के अलावा कई चीनी एप्स को भारत में बैन किया गया था।
क्या हट गया है TikTok से बैन?
अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि TikTok एप फिर से भारत में शुरू होने वाला है, तो जान लीजिए ऐसा फिलहाल कुछ नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये साफ किया गया है कि सरकारी सूत्रों का कहना है कि TikTok एप पर बैन जारी है।
ये भी पढ़ें:- iPhone 17 Series Launch: जानें किस तारीख को लॉन्च हो सकती है iPhone 17 Series, कंपनी की इस गलती से लीक हो गई डेट
वहीं, अगर आप गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर पर TikTok एप सर्च करके खोजेंगे, तो ये एप यहां नहीं मिलेगी। ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि TikTok एप भारत में वापस आ गया है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply