PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Date: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को देने का प्रावधान है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Mobile Number Link: क्या आपका भी आधार से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद? तो ऐसे करवाएं नया नंबर लिंक
आप अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको इस योजना के तहत मिलने वाला आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस बार योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त जारी होनी है, तो क्या आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं?
किसे मिल सकती है 21वीं किस्त और किसे नहीं? जानें
नंबर 1
जो किसान ई-केवाईसी का काम नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है। जबकि, अगर आप ये काम करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। योजना के तहत ई-केवाईसी का काम बेहद जरूरी होता है।
नंबर 2
किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिल सकता है जो ई-केवाईसी के साथ ही भू-सत्यापन का काम भी करवा लेंगे। ये काम भी किस्त का लाभ लेने के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाएंगे तो आपकी किस्त अटक सकती है।
नंबर 3
किस्त का लाभ चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है जिसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाकर अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना होता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त के नाम पर आपसे न हो जाए ठगी, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो रहेंगे सावधान
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
अगर आप भी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है, क्योंकि इस किस्त का चार महीने का समय नवंबर में पूरा हो रहा है। हालांकि, किस्त जारी होने की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply